jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

सिराली में कमलनाथ ने BJP सरकार पर बोला हमला, कहा- बेरोजगारी, महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार में प्रदेश नंबर वन

मकड़ाई समाचार हरदा/सिराली। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ बुधवार को किसान-आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने हरदा के सिराली पहुंचे। करीब एक बजे वो हेलीकाप्टर के माध्यम से सिराली पहुंचे। सम्मेलन को संबोधित करने से पहले उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर करारा प्रहार किया।

कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्याकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है। आज हर वर्ग सरकार से परेशान है। शिवराज अपनी सरकार के 18 साल के कार्यकाल का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। आज बेरोजगारी, किसानो की समस्या, नकली खाद बीज, मंडी की समस्या, महिलाओं पर अत्याचार, कमजोर वर्ग पर अत्याचार के मामलों में प्रदेश नंबर वन है।

फिर सरकार गिराने पर छलका दर्द

- Install Android App -

कमलनाथ ने 2020 में सरकार गिरने पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार करीब साढ़े ग्यारह महीने तक रही। यदि 5 साल तक रहती तो हम अपना घोषणा पत्र पूरा करते। वहीं बीजेपी की विकास यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में विकास यात्रा नहीं, निकास यात्रा है। आगामी चुनाव में बीजेपी को हार मिलने वाली है। जनता से बीजेपी को नकार दिया है।

पीसी के बाद कार्यक्रम में हुए शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रेस कांफ्रेंस के बाद किसान-आदिवासी सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान कमलनाथ कांग्रेस सेवा दल से मिले। कार्यक्रम में आदिवासियों द्वारा पारम्परिक लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान मंच में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, अभिजीत शाह, पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने भी मौजूद थे।