jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

सिवनीमालवा: दबंगों ने सरकारी नाले पर किया निर्माण भाजपा पार्षद की शिकायत के बाद भी नाले से अतिक्रमण नहीं हटा पाई नपा,  जनसुनवाई में शिकायत के बाद भी नदी नालों का अतिक्रमण नहीं हटा पाया प्रशासन

के के यदुवंशी

सिवनी मालवा। नर्मदापुरम कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद भी नाले के ऊपर हो रहा अतिक्रमण नहीं हटा पा रहा प्रशासन भाजपा पार्षद दीपक बाथब के द्वारा जनसुनवाई में नदी नालों का अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर जनसुनवाई में आवेदन दिया था लेकिन उसके बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई।

- Install Android App -

बस स्टैंड के पास नाले में पक्का निर्माण हो रहा है लेकिन प्रशासन हटाना तो दूर निर्माण को रोक भी नहीं पा रहा है सूत्रों का कहना है कि कोई सफेद पोश नेता जी का हाथ है इसलिए प्रशासन कार्रवाई से डर रहा है अगर यह अतिक्रमण नहीं हटा तो जनता में आक्रोश है और जनता के हित के लिए जन आंदोलन की तैयारी चल रही है क्योंकि अगर यह निर्माण नहीं हटा कई इलाके पानी में डूब जाएंगे तत्कालीन कलेक्टर ने इस काम को रुकवाया था उनका स्थानांतरण होने के बाद बहुत तेजी से काम शुरू हो गया। नाले के अंदर कलम डालकर पक्का निर्माण हो रहा है।

भाजपा पार्षद दीपक बाथब ने जनसुनवाई में की शिकायत कार्रवाई नहीं

एसडीएम सरोज परिहार को लिखित शिकायत की गई शिकायत में कहा कि नदी नालों पर पक्का कलम डालकर निर्माण किया जा रहा है। शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला जिससे आम नागरिकों में आक्रोश नजर आ रहा है पार्षद का कहना है कि मेरी शिकायत के बाद भी राजस्व और नगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे बारिश के दिनों में कई इलाके डूब जाएंगे। मंगलवार को जनसुनवाई में भाजपा पार्षद की शिकायत के बाद भी नहीं हटा नदी नाले का अतिक्रमण शहर के वार्ड पार्षद दीपक बाथब ने जनहित को नुकसान से बचने के लिए लिखित शिकायत की गई थी लेकिन कोई असर नहीं हुआ उसके बाद पार्षद ने बताया ऐसी स्थिति में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश नजर आ रहा हैं और नागरिक जल्दी जन आंदोलन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।