jhankar
ब्रेकिंग
पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया...

हरदा : एडल्ट बीसीजी टीकाकरण अभियान 07 मार्च से, जिले के लगभग ढाई लाख लोगों को लगाया जायेगा टीका


हरदा :
 एडल्ट बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम के लिये मध्यप्रदेश राज्य के 26 जिलो का चयन किया गया है, जिसमें हरदा जिला भी शामिल है। एडल्ट बीसीजी टीकाकरण अभियान वर्ष 2025 तक क्षय उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त करने की ओर एक बडा कदम है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि हरदा जिले में निवासरत लगभग 2,51,582 लोगो को 7 मार्च से निःशुल्क एडल्ट बीसीजी का टीका लगाया जायेगा। यह अभियान लगभग तीन माह तक चलेगा। जिसमें लोगो में टीबी नामक बीमारी का संक्रमण हावी न हो सके।
डॉ. सिंह ने बताया कि बीसीजी एडल्ट टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ 7 मार्च को जिला चिकित्सालय हरदा से किया जावेगा। इस अभियान के तहत 18 वर्ष के उपर के आयु वर्ग के लोगो को टीका लगाया जावेगा। जिले में अभी तक 96816 लोगो को सूचीबद्ध किया जा चुका है। जिनमें से अभी तक करीब 80816 हजार लोगो को चिहिंत कर टीवीविन पोर्टल पर इनका प्री रजिस्ट्रेशन भी किया जा चुका है। उन्होने बताया कि बीसीजी का टीका पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावकारी है।