jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

हिंगलाज जयंती 19 को, निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा

जसवाड़ी रोड स्थित भावसार बाबा बालकदास आश्रम हिंगलाज वाटिका में होगी महाप्रसादी वितरित

- Install Android App -

खंडवा भावसार क्षत्रिय समाज द्वारा मां हिंगलाज जयंती महोत्सव एवं चुनरी यात्रा रविवार 19 को निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए समाज के अंतर्राष्ट्रीय भाव सर महासभा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सचिव गणेश भावसार ने बताया कि हिंगलाज जयंती पर सकल भावसार समाज कहारवाड़ी स्थित भावसार धर्मशाला में एकत्रित होकर यात्रा में शामिल होगा। रविवार 19 मार्च प्रात: 8:30 बजे चुनरी कलश यात्रा में महिला मंडल केसरिया साड़ी व पुरूष सफेद वस्त्र धारण किए हुए बैंड-बाजों व बग्घी के साथ अपने हाथों में ध्वज लिए पैदल मालीकुंआ स्थित हिंगलाज माता मंदिर पहुंचेंगे। जहां माताजी की पूजा अर्चना के बाद ध्वज व चुनरी चढ़ाई जाएगी। इसके पश्चात सभी समाजजन जसवाड़ी रोड स्थित भावसार बाबा बालकदास आश्रम हिंगलाज वाटिका पहुंचेंगे जहां आरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा। इस अवसर समाज की एक बैठक भी आयोजित की जाएगी