jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना जिला अस्पताल में प्रतिदिन और ब्लॉकों में तय दिनों पर मिलेंगी नसबंदी सेवाएं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 20 नवम्बर को खुदिया में लगेगा शिविर हरदा में 18 एवं 19 नवंबर को दो दिवसीय एमएसएमई कंपोजिट वर्कशॉप का होगा आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026, नई दिल्ली में दिखेगी जिले की 2 इकाइयों की झलक किसान जागरूकता और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने गांवों में आयोजित होंगी किसान चौपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा-खिरकिया मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करें शादी में नोट उड़ाते समय भीड़ में फंसा युवक, घबराहट से अटैक से मौत

अनुभूति कैम्प में विद्यार्थियों ने वन्यप्राणियों की दिनचर्या के बारे में जाना

मकड़ाई समाचार हरदा। वन परिक्षेत्र हंडिया सामान्य के अंतर्गत म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड के सौजन्य से शनिवार को वन विभाग द्वारा अनुभूति कैम्प का आयोजन वन ग्राम जोगा में किया गया। वन मण्डलाधिकारी अंकित पाण्डे ने बताया कि कैम्प में शासकीय माध्यमिक शाला हण्डिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हण्डिया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नयापुरा के कुल 125 छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। अनुभूति कैम्प में विद्यार्थियो को सुबह के समय पक्षी दर्शन कराया गया। नेचर ट्रेल पर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों, झाडियों एवं वन्यप्राणियों के चित्र के माध्यम से वन्यप्राणियों की दिनचर्या से अवगत कराया गया।

- Install Android App -

कैम्प में वनमंडलाधिकारी सामान्य हरदा श्री पाण्डे, उपवनमंडलाधिकारी उत्तर हरदा सामान्य संजय कुमार जैन, एवं प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी हंडिया सामान्य के. एल. मंडलेकर एवं अन्य समस्त परिक्षेत्र स्टॉफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वमंडलाधिकारी हरदा श्री पाण्डे द्वारा क्विज प्रतियोगिता, निंबध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागीयों को पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल कर्मा पिता ओमप्रकाश कर्मा कक्षा 11 वी, द्वितीय स्थान शासकीय उच्चतर मा.वि. नयापुरा के श्री निलेश दिलीप पाल कक्षा 12वी. एवं तृतीय स्थान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, हंडिया की कु. सना शाह कक्षा 8वी. ने प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. संजना कनोजिया, द्वितीय स्थान सचिन पटेल, तृतीय स्थान क्षमा कनोजे द्वारा प्राप्त किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रंजनी भिलारे, द्वितीय स्थान कविता परते, तृतीय स्थान कु. सना शाह द्वारा प्राप्त किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनी, भारती एवं प्रमिला, द्वितीय स्थान मनीषा, संध्या एवं लक्ष्मी एवं तृतीय स्थान दिपिका एवं पायल के द्वारा प्राप्त किया गया। अनुभूति कैम्प के अन्त में वनमंडलाधिकारी श्री पाण्डे ने वन, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं “प्रो-प्लैनेट पीपल“ एवं लाइफ मिशन की पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को अपनाने और बढ़ावा देने की शपथ उपस्थित छात्र- छत्राओ, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं परिक्षेत्र स्टॉफ सहित ग्रामीणो को दिलाई।