खुशी का माहौल बदला मातम में
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर के खजराना क्षेत्र में निकली एक बरात में हादसा हो गया। शनिवार को एक बरात में शामिल युवक खुशी में नोट उड़ा रहा था। नोट लूटने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में फंसने के दौरान युवक को अचानक घबराहट होने लगी और वह बेहोश हो गया।
बरात में शामिल अन्य लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला सदमा लगने से हार्ट अटैक का माना जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
टीआई केपी यादव के मुताबिक, मृतक का नाम आसिफ (37) पिता अहमद निवासी बड़ला खजराना है। आसिफ शनिवार को एक बरात में शामिल होने गया था, तभी यह घटना हो गई।

