jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना जिला अस्पताल में प्रतिदिन और ब्लॉकों में तय दिनों पर मिलेंगी नसबंदी सेवाएं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 20 नवम्बर को खुदिया में लगेगा शिविर हरदा में 18 एवं 19 नवंबर को दो दिवसीय एमएसएमई कंपोजिट वर्कशॉप का होगा आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026, नई दिल्ली में दिखेगी जिले की 2 इकाइयों की झलक किसान जागरूकता और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने गांवों में आयोजित होंगी किसान चौपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा-खिरकिया मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करें शादी में नोट उड़ाते समय भीड़ में फंसा युवक, घबराहट से अटैक से मौत

हरदा में 18 एवं 19 नवंबर को दो दिवसीय एमएसएमई कंपोजिट वर्कशॉप का होगा आयोजन

हरदा, : भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा विश्व बैंक समर्थित रेम्प योजना के अंतर्गत हरदा में 18 एवं 19 नवंबर को दो दिवसीय एमएसएमई कंपोजिट वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हरदा ने बताया कि वर्कशॉप का आयोजन होटल सयाजी, हरदा में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को शासन की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक तकनीकी सुविधाओं, गुणवत्ता प्रमाणन, वित्तीय सहायता एवं बाजार से जुड़ने के अवसरों की जानकारी प्रदान करना है।

- Install Android App -

इस कार्यशाला के माध्यम से उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विस्तार एवं विकास के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों के लिए उद्यम पंजीयन, जेड पंजीयन एवं ओएनडीसी ऑनबोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त जेड सर्टिफिकेशन हेण्डहोल्डिंग, ईएसजी एवं आरईसीपी सत्र, एसएचजी फार्मलाइजेशन सेशन, फाइनेंशियल क्लिनिक तथा बीआईएस सर्टिफिकेशन सेशन का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यशाला में वॉक-इन एवं कियोस्क सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से उद्यमी मौके पर ही विभिन्न पंजीयन एवं संबंधित सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

जिले के समस्त उद्यमियों, नवीन उद्यम स्थापित करने के इच्छुक युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों एवं अन्य इच्छुक हितग्राहियों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस दो दिवसीय कार्यशाला में सम्मिलित होकर उपलब्ध सुविधाओं एवं मार्गदर्शन का लाभ उठाएं।