jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना जिला अस्पताल में प्रतिदिन और ब्लॉकों में तय दिनों पर मिलेंगी नसबंदी सेवाएं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 20 नवम्बर को खुदिया में लगेगा शिविर हरदा में 18 एवं 19 नवंबर को दो दिवसीय एमएसएमई कंपोजिट वर्कशॉप का होगा आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026, नई दिल्ली में दिखेगी जिले की 2 इकाइयों की झलक किसान जागरूकता और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने गांवों में आयोजित होंगी किसान चौपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा-खिरकिया मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करें शादी में नोट उड़ाते समय भीड़ में फंसा युवक, घबराहट से अटैक से मौत

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026, नई दिल्ली में दिखेगी जिले की 2 इकाइयों की झलक

हरदा, : 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 का आयोजन 13 से 27 नवम्बर तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जा रहा है, जिसमें प्रदर्शनियों का आयोजन 13 से 17 नवम्बर एवं 18 से 27 नवम्बर तक दो भिन्न भाग में किया जाएगा। इस ट्रेड फेयर में हरदा जिले से 2 एमएसएमई इकाइयां 18 से 27 नवम्बर 2026 तक सम्मिलित होंगी,

- Install Android App -

जिसमें छिदगांव मेल स्थित बांसकारी टेक्नोलॉजी सेन्टर कम सीएफसी से अर्पित बछोतिया अपने बांस उत्पादों (वोवन लैंटर्न, लैम्प्स, बास्केट्स, प्लांटर्स, बम्बू रेवलाईनर्स आदि) एवं रहटगाँव स्थित प्रकृति प्रिविलेज से प्रदीप सिटोके अपने हैंडमेड प्रोडक्ट्स (प्रिंटेड बैग्स, दुपट्टे, साड़ियाँ, जूट फाइल्स आदि) के साथ ट्रेड फेयर की रौनक बढ़ाने के लिए तैयार हैं।