jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना जिला अस्पताल में प्रतिदिन और ब्लॉकों में तय दिनों पर मिलेंगी नसबंदी सेवाएं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 20 नवम्बर को खुदिया में लगेगा शिविर हरदा में 18 एवं 19 नवंबर को दो दिवसीय एमएसएमई कंपोजिट वर्कशॉप का होगा आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026, नई दिल्ली में दिखेगी जिले की 2 इकाइयों की झलक किसान जागरूकता और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने गांवों में आयोजित होंगी किसान चौपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा-खिरकिया मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करें शादी में नोट उड़ाते समय भीड़ में फंसा युवक, घबराहट से अटैक से मौत

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : कलेक्टर कुमार सत्यम ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरोत्तम भार्गव, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा शैलेन्द्र बड़ोनिया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम कचबैड़ी निवासी मोहनलाल ने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे के संबंध में शिकायत की, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

- Install Android App -

ग्राम कायागांव निवासी दीपक ने नक्शा दुरूस्त कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम टेमागांव निवासी मालतीबाई ने जमीन का पट्टा प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार टिमरनी को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई में ग्राम गोंदागांवकला निवासी ओमप्रकाश शर्मा ने ड्रोन सर्वे में छूटे हुए मकान का पट्टा बनवाने तथा ई-स्वामित्व रजिस्ट्री कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार टिमरनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

ग्राम पिपल्या निवासी समोताबाई ने गत 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन की राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।