jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना जिला अस्पताल में प्रतिदिन और ब्लॉकों में तय दिनों पर मिलेंगी नसबंदी सेवाएं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 20 नवम्बर को खुदिया में लगेगा शिविर हरदा में 18 एवं 19 नवंबर को दो दिवसीय एमएसएमई कंपोजिट वर्कशॉप का होगा आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026, नई दिल्ली में दिखेगी जिले की 2 इकाइयों की झलक किसान जागरूकता और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने गांवों में आयोजित होंगी किसान चौपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा-खिरकिया मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करें शादी में नोट उड़ाते समय भीड़ में फंसा युवक, घबराहट से अटैक से मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

हरदा, : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि कलेक्टर कुमार सत्यम के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान संचालित किया जा रहा है।

- Install Android App -

हंडिया में तम्बाकू व्यसन मुक्ति केन्द्र के माध्यम से तंबाकू की लत छोड़ने के इच्छुक लोगों को निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यकतानुसार निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी की दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे उन्हें तंबाकू की लत से मुक्ति पाने में सहायता मिल सके।

शुभारंभ के अवसर पर बीएमओ डॉ. अखिल बिश्नोई, जिला नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. पियूष दोगने, चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम खोदरे एवं डॉ. संदीप पटेल उपस्थित रहे।