jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना जिला अस्पताल में प्रतिदिन और ब्लॉकों में तय दिनों पर मिलेंगी नसबंदी सेवाएं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 20 नवम्बर को खुदिया में लगेगा शिविर हरदा में 18 एवं 19 नवंबर को दो दिवसीय एमएसएमई कंपोजिट वर्कशॉप का होगा आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026, नई दिल्ली में दिखेगी जिले की 2 इकाइयों की झलक किसान जागरूकता और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने गांवों में आयोजित होंगी किसान चौपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा-खिरकिया मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करें शादी में नोट उड़ाते समय भीड़ में फंसा युवक, घबराहट से अटैक से मौत

जिला अस्पताल में प्रतिदिन और ब्लॉकों में तय दिनों पर मिलेंगी नसबंदी सेवाएं

हरदा, :  परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जिले में महिला एवं पुरुष नसबंदी सेवाओं और परिवार नियोजन के साधनों के परामर्श को सुचारू बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब जिला चिकित्सालय हरदा में प्रतिदिन और जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सप्ताह के निर्धारित दिनों पर विशेषज्ञ सर्जन अपनी सेवाएं देंगे।

जिला चिकित्सालय हरदा में हितग्राहियों को प्रतिदिन नसबंदी एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चार सर्जनों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें डॉ. विपिन जैन एलटीटी, सीटीटी एवं एनएसव्हीटी सर्जन, डॉ. आभा जैन सीटीटी सर्जन, डॉ. मीनाक्षी पटेल सीटीटी सर्जन तथा डॉ. नवीन चौधरी सीटीटी सर्जन शामिल हैं।

- Install Android App -

इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों की सुविधा के लिए सर्जन विशेषज्ञ डॉ. विपिन जैन को सप्ताह के तय दिनों पर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं देने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके तहत सिराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक मंगलवार को, खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक गुरुवार को, टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक शुक्रवार को तथा हरदा जिला चिकित्सालय में प्रत्येक शनिवार को सेवाएं दी जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने पात्र दंपत्तियों और हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परिवार कल्याण की निःशुल्क सेवाओं एवं परामर्श का लाभ उठाएं।