jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना जिला अस्पताल में प्रतिदिन और ब्लॉकों में तय दिनों पर मिलेंगी नसबंदी सेवाएं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 20 नवम्बर को खुदिया में लगेगा शिविर हरदा में 18 एवं 19 नवंबर को दो दिवसीय एमएसएमई कंपोजिट वर्कशॉप का होगा आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026, नई दिल्ली में दिखेगी जिले की 2 इकाइयों की झलक किसान जागरूकता और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने गांवों में आयोजित होंगी किसान चौपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा-खिरकिया मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करें शादी में नोट उड़ाते समय भीड़ में फंसा युवक, घबराहट से अटैक से मौत

किसान जागरूकता और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने गांवों में आयोजित होंगी किसान चौपाल

18 से 20 नवंबर तक तीनों विकासखंडों में होंगे आयोजन

किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर लिए जाएंगे आवेदन

हरदा :  जिले में किसानों को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनीटरिंग एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला पंचायत द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों एवं ग्रामीणजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 नवंबर को विकासखंड हरदा की ग्राम पंचायत खामापड़वा में हनुमान मंदिर के पास टिन शेड में, 19 नवंबर को विकासखंड टिमरनी की ग्राम पंचायत झाड़बीड़ा के प्राथमिक शाला प्रांगण में तथा 20 नवंबर को विकासखंड खिरकिया की ग्राम पंचायत खुदिया के हाई स्कूल प्रांगण में किसान चौपाल आयोजित होगी। खुदिया में चौपाल का आयोजन मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा। सभी स्थानों पर चौपाल का समय शाम 4 बजे निर्धारित किया गया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव ने बताया कि किसान चौपाल में उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, राजस्व, मत्स्य, कृषि उपज मंडी, बैंक एवं सहकारिता, विद्युत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

- Install Android App -

चौपाल में कृषि विभाग द्वारा नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर के उपयोग, खाद-बीज विक्रय प्रतिष्ठानों के निरीक्षण तथा मृदा परीक्षण के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उद्यानिकी विभाग द्वारा फसलोत्तर प्रबंधन, क्लस्टर आधारित उद्यानिकी फसलों के विस्तार, एआईएफ योजना तथा औषधीय फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा।

चौपाल में सहकारिता विभाग द्वारा अल्प अवधि फसल ऋण वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड तथा पैक्स के माध्यम से डिजिटल सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। मत्स्य विभाग द्वारा मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026, मछली पालन एवं केज कल्चर को बढ़ावा देने संबंधी जानकारी दी जाएगी।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा हिरण्यगर्भा अभियान, नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, लखपति गोपालन दीदी नवाचार तथा बकरी, मुर्गी एवं गाय पालन से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

विद्युत विभाग द्वारा विद्युत प्रदाय, सब्सिडी एवं छूट, बिजली बिल संबंधी समस्याओं के निराकरण तथा कुसुम योजना की जानकारी दी जाएगी। जल संसाधन विभाग द्वारा ओसरा बंदी, नहरों पर स्थापित कैमरों, जल संरक्षण के उपायों, बोरी बंधान, कूप एवं हैंडपंप रिचार्ज तथा तालाब निर्माण के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा राजस्व विभाग द्वारा स्वरोजगार ऋण योजनाओं, स्व-सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल बीमा योजना एवं स्वामित्व योजना की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, समग्र आईडी एवं आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

चौपाल में जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करेंगे तथा प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करेंगे।