jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना जिला अस्पताल में प्रतिदिन और ब्लॉकों में तय दिनों पर मिलेंगी नसबंदी सेवाएं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 20 नवम्बर को खुदिया में लगेगा शिविर हरदा में 18 एवं 19 नवंबर को दो दिवसीय एमएसएमई कंपोजिट वर्कशॉप का होगा आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026, नई दिल्ली में दिखेगी जिले की 2 इकाइयों की झलक किसान जागरूकता और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने गांवों में आयोजित होंगी किसान चौपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा-खिरकिया मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करें शादी में नोट उड़ाते समय भीड़ में फंसा युवक, घबराहट से अटैक से मौत

हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना

हरदा: शिखर एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे ‘शिखर प्रीमियर लीग’ के डे-नाइट पिंक लेदर बॉल टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। 12 तारीख से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में एससीए राइडर्स ने एससीए टाइटन्स को 5 विकेट से हरा दिया।

- Install Android App -

पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने 126 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में राइडर्स की टीम अंतिम गेंद पर 2रन बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित की शानदार प्रदर्शन करने वाले सिद्धांत 43रन, को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।रात की दूधिया रोशनी में पिंक लेदर बॉल से हो रहे इन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक खेल प्रेमी पालक पहुंच रहे हैं और इस अनूठी पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं।

मैच के सफल आयोजन में मुख्य कोच सौरभ शर्मा, चंदन सांगुले, शुभम ढोके,हेमलता मंडराई, दिगम्बर सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई वही मुख्य अंपायर की भूमिका संचित पांडे ,मोहित ने निभाई । सेमीफाइनल मुकाबला अगला 19 नवंबर को को शाम 4:00 बजे sca TITANS vs sca kings के बीच शिखर क्रिक्रेट अकादमी ग्राउंड पर खेला जाएगा। समिति ने सभी खेल प्रेमियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर मैच देखे ओर हरदा के युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाए।