jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

ओबीसी महासभा ने सौंपा विधायक के नाम ग्राम पंचायत को ज्ञापन

जनगणना फार्मेट में ओबीसी कालम की मांग को लेकर ज्ञापन

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सुनील पटल्या बेड़िया। पिछड़े वर्ग की संवैधानिक मांगो को लेकर ओबीसी महासभा द्वारा गुरुवार को विधायक सचिन बिरला के नाम को लेकर ग्राम पंचायत बेड़िया अनोकचंद पटेल को ज्ञापन सौंपा गया l जिसमे विशेषकर जनगणना फार्मेट में ओबीसी कालम बनवाने की मांग ओबीसी महासभा द्वारा लंबे समय से की जा रही है जिससे देश मे ओबीसी की कूल जनसंख्या का पता लग सके इस हेतु ज्ञापन अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपे जा रहे हैं। वही बुधवार को भी महासभा की खरगोन जिला इकाई द्वारा बडवाह विधानसभा के विधायक के नाम विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिवों को ज्ञापन सौंपे । जिलाध्यक्ष दिनेश बिर्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सेन, प्रदेश सचिव मोहन बिर्ला, तहसील अध्यक्ष दिलीप बिर्ला, जिला मीडिया प्रभारी भोलेराम बिर्ला, ने ग्राम पंचायत भुलगाव के सचिव दिलीप खांडे, बेड़िया में सचिव अनोकचंद बिर्ला, ढकलगाव आदि ग्राम पंचायत के सचिव को ज्ञापन सौंपकर पिछड़ा वर्ग के लिए जनगणना फार्मेट में कालम बनवाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव रखकर पारित करवाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है। इस दौरान ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों उपस्थित थे ।