मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व सुशासन दिवस मनाया गया। अपर कलेक्टर जे.पी. सैयाम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रात: 11 बजे अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। सैयाम ने सुशासन के उच्चतम मापदण्डो को स्थापित करने के लिये संकल्पित रहकर शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित और जबावदेह बनाने के प्रयास करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
