jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

चीनी ऐप को खदेड़ने विदिशा के युवक ने बनाया Replace IT App

विदिशा। भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव और चीन में बनी वस्तुओं के बहिष्कार की मांग के बीच विदिशा के युवा अंकित अग्रवाल ने मोबाइल में डाउनलोड चीनी ऐप हटाने के लिए खास ऐप तैयार किया है। ‘रिप्लेस आइटी ऐप’ के जरिए न केवल चाइनीज ऐप हटाए जा सकते हैं, बल्कि यूजर को भारतीय ऐप के बारे में विकल्प भी मिलते हैं। इस ऐप के जरिए किसी भी उत्पाद के निर्माता देश की भी जानकारी मिल सकती है। इसके लांच होने के हफ्तेभर के भीतर सात हजार लोग डाउनलोड कर चुके हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप की रेटिंग 4.9 दर्ज हो चुकी है।

विदिशा के नंदवाना क्षेत्र निवासी अंकित ने बताया कि चार दिन में इस ऐप को तैयार किया गया है। पांच फीचर वाले इस ऐप में पहले फीचर में मोबाइल में डाउनलोड चीनी ऐप के बारे में जानकारी प्रदर्शित होगी। दूसरे में भारतीय ऐप के विकल्प दिखेंगे। उदाहरण के तौर पर टिक टॉक ऐप चीनी है। इसके विकल्प के तौर पर भारतीय ऐप जैसे बोलो इंडिया, मित्रों, रोपसो आदि दिखेंगे। तीसरे फीचर में वीडियो एप्लीकेशन से जुड़े भारतीय ऐप और चौथे में बारकोडिंग के जरिए उत्पादों के निर्माता देश की जानकारी मिल सकेगी। पांचवें फीचर में कोविड-19 की देश में स्थिति की जानकारी मिलेगी।

17 जून को यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर रिलीज किया गया था। मूलरूप से मुलताई (बैतूल) निवासी 30 वर्षीय अंकित बचपन से ही विदिशा में अपने ताऊ के घर रह रहे हैं। उन्होंने भोपाल के निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की आइटी ब्रांच में दाखिला लिया। एक साल बाद ही पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद सॉफ्टवेयर बनाने लगे। इससे पहले वे रक्तदाताओं के लिए ऐप और वेबसाइट बना चुके हैं। अंकित को ऐप बनाने की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर होने संबंधी आह्वान करने से मिली थी।

- Install Android App -

15 दिन बाद गूगल ने जारी किया ऐप

अंकित के मुताबिक, गूगल ने अपने प्लेटफार्म पर 15 दिन में यह ऐप जारी किया। इसके लिए कई बार गूगल से संपर्क करने का प्रयास किया। बाद में गूगल की शर्तों के अनुसार इस ऐप में कुछ बदलाव किए गए। इसमें इस शर्त को शामिल किया गया कि चीनी ऐप हटाने की जिम्मेदारी मोबाइल धारक की है। इन शर्तों के साथ गूगल ने इसे प्ले स्टोर पर शामिल किया है। अंकित का कहना है कि इस ऐप के जरिए न केवल चीनी ऐप का बहिष्कार कर सकते हैं, बल्कि भारतीय ऐप का समर्थन भी किया जा सकता है।

चीन में बने सामान के साथ ही चीनी एप के बहिष्कार को लेकर भी लोग जागरुक हो रहे हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं है। गूगल सारी शर्तों के बाद ही अपने प्लेटफार्म पर किसी ऐप को जगह देता है। चीनी ऐप हटाने के लिए भारतीय ऐप काफी लोकप्रिय हो रहा है। – पवन जैन, साइबर एक्सपर्ट, पुलिस विभाग, विदिशा