jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज? नकली सोने का बिस्किट बेचकर 16 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार हंडिया : युवालय बना युवाओं के सपनों की उड़ान का मंच, नेतृत्व और आत्मविश्वास का मिला प्रशिक्षण दतिया में मिली रानी लक्ष्मीबाई की 175 साल पुरानी दुर्लभ तस्वीर, जीवित अवस्था का पहला चित्र माना जा र... हरदा: बेकाबू फोर व्हीलर ने मचाई अफरा-तफरी, फोर व्हीलर वाहन, एक बाइक,एक स्कूटी और दुकान का शटर क्षतिग... हंडिया : निःशुल्क आयुष्मान जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज, विशेषज्ञ चि...

हरदा : हर माह की 9 व 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिलेगी

हरदा / शासकीय अस्पतालों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं को संबद्ध प्राइवेट सोनोग्राफी केन्द्रों पर भी निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा भी उपलब्ध होगी। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को रीवा में आयोजित कार्यक्रम में जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम अंर्तगत प्रदेश में निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर शुक्रवार को हरदा के जिला चिकित्सालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रीवा में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील द्विवेदी सहित महिला चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

इस अवसर सीएमएचओ डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि गर्भावस्था में उच्च जोखिम स्थिति एवं गर्भस्थ शिशु में होने वाली विकृतियों की पहचान के लिये सोनोग्राफी अति आवश्यक है। समय से चिन्हांकन से उनका सहजता से निदान एवं सुरक्षित प्रसव का प्रबंधन किया जाना संभव होगा। उन्होने बताया कि इस सुविधा का लाभ गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क मिलेगा। यह गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रबंधन में सहायक होगा, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित करने सहायता मिलेगी।

उन्होने बताया कि शुक्रवार को इस अभियान के तहत पहले दिन 61 गर्भवती महिलाओं की प्राथमिक जांच की गई, जिसमें हाई रिस्क की 22 गर्भवती महिलाएं चिन्हित की गई। इनमें से 4 हाई रिस्क महिलाओं की निजी सोनोग्राफी सेंटर पर निःशुल्क जांच की गई तथा 18 हाई रिस्क महिलाओं की जिला चिकित्सालय में निःशुल्क सोनोग्राफी की गई।