jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन के साथ दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

13 सितंबर से अपनी मांगो को लेकर शिक्षक संघ करेगा,हड़ताल

मकड़ाई समाचार भोपाल। पुरानी पेंशन बहाली, अनुकंपा नियुक्ति, क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश के शिक्षक 13 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। वह भोपाल में रैली निकालकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने जाएंगे और अपनी मांग एवं समस्या बताएंगे।
मध्य प्रदेश आजाद अध्यापक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष भरत पटेल का दावा है कि प्रदेश में 25 हजार शिक्षकों ने हड़ताल पर जाने का आवेदन दे दिया है। यह संख्या अगले दो दिन में बढ़कर 75 हजार हो जाएगी। वह रविवार को राजधानी में मीडिया से बात कर रहे थे। पटेल ने कहा कि दो बार सरकार ने शांतिपूर्ण आंदोलन भी नहीं करने दिया। इस बार तीन स्थानों पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति मांगी है। अनुमति मिली तो ठीक, वरना आंदोलन तो होगा। ज्ञात हो कि इसी दिन से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है।

- Install Android App -