jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में पिंक बॉल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, दर्शकों ने की जमकर सराहना जिला अस्पताल में प्रतिदिन और ब्लॉकों में तय दिनों पर मिलेंगी नसबंदी सेवाएं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 20 नवम्बर को खुदिया में लगेगा शिविर हरदा में 18 एवं 19 नवंबर को दो दिवसीय एमएसएमई कंपोजिट वर्कशॉप का होगा आयोजन इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026, नई दिल्ली में दिखेगी जिले की 2 इकाइयों की झलक किसान जागरूकता और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने गांवों में आयोजित होंगी किसान चौपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा-खिरकिया मार्ग की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करें शादी में नोट उड़ाते समय भीड़ में फंसा युवक, घबराहट से अटैक से मौत

झोलाछाप डॉक्टर की काली करतूत, क्लीनिक पर बंधक बनाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसे रातभर अपने क्लीनिक में बंधक बनाए रखा

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपनी क्लीनिक में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसे रातभर अपने क्लीनिक में बंधक बनाए रखा। सुबह होने पर महिला रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार की है। जहां शाम को महिला दवा लेने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर आई थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे रात भर अपने क्लीनिक पर बंधक बनाए रखा।

बताया जा रहा है कि सुबह होने पर महिला अपने रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मायके वाले घर गई और परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर झोलाछाप चिकित्सक सुधीर जायसवाल के खिलाफ तहरीर दी।

महिला की शिकायत पर पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे। आनन-फानन में पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी झोलाछाप क्लीनिक संचालक को हिरासत में ले लिया। महिला का कहना है कि उसका पूर्व से डॉक्टर के यहां आना जाना था महिला का विवाह सीतापुर जनपद में हुआ है।