Harda news : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्टर कार्यालय में जमकर विरोध प्रर्दशन कर, छिदगांव तमोली में गौशाला निरस्त करने के लिए दिया आवेदन
मकड़ाई समाचार हरदा। जिला कलेक्टर कार्यालय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जमकर विरोध प्रदर्शन कर गौशाला निरस्त करने के लिए कलेक्टर कार्यलय में ज्ञापन दिया। ग्राम छिदगांव तमोली में गौशाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबकि मिशर बाई रामनाथ ढोके व मेहरसिंह रामनाथ उक्त भूमि पर विगत 60 वर्ष से कब्जा है। एंव किसानी करके परिवार का पालन पोषण करते आ रहे है। इनके पास जीविका के लिए अन्य कोई भूमि नही है। परिवार बहुत ही गरीब है, शासन प्रशासन जनप्रतिनिधि के समक्ष कई बार आवेदन निवेदन कर चुके है। आज दिनांक तक कोई सुनवाई नही हुई, उक्त आवेदन में यह लेख भी लिखा है की हमारा आपसे निवेदन है की गरीब परिवार की भूमि वापस की जाए 6 दिवस के अंदर कोई कार्यवाही नही होती है तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी स्वंय शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर देवी सिंह परते, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष भाऊलाल उईके, जिला प्रवक्ता जिला हरदा प्रेम नारायण चावड़ा, अनुसूची जाति जिला अध्यक्ष नासिर हुसैन रहटगांव, खुदाबख्श खान रहटगांव, मुकेश ढोके, युवराज, अखिलेश, गोपाल, रामरज, रामशंकर, अनार सिंह सहित अन्य ग्रामीण लोग व कार्यकर्ता सेकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।
