jhankar
ब्रेकिंग
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण

हरदा / सिवनी मालवा : शादी से लोट रहे टवेरा वाहनों पर बदमाशो ने किया लाठी, पत्थर, रॉड से हमला तोड़फोड़ मारपीट, 4 नामजद सहित अन्य पर विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज !

एक बदमाश को पकड़ाहरदा : बीते कल हरदा जिले के मांदला निवासी सरपंच विनय मांझी अपने दोस्तो और अन्य लोगो के साथ दो टवेरा वाहन में बैठकर सिवनी मालवा थाना क्षेत्र के ग्राम नंदरवाडा में राजेंद्र राठौर के घर शादी में गए थे। बीती रात वो अपने दोस्तो के साथ दोनो टवेरा वाहनों के साथ हरदा वापस आ रहे थे।तभी नर्मदा पुरम जिले के सिवनी मालवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बायपास रोड पर बाइक सवार चार युवकों ने रास्ता रोककर शराब के लिए एक हजार रुपए मांगे नहीं देने चारो युवकों ने मां बहन की गंदी गंदी गालियां दी। सरपंच विनय ने बताया हम उनसे आगे निकलकर वाहन लेकर निकले तो कुछ दूर आगे फिर चार अन्य युवकों ने हमारे वाहनों को रोककर हमारे वाहनों पर टामी, लाठी, हथौड़ी एवं पत्थरो से हमारी दोनों टवेरा गाड़ी के काच तोड़ दिये हम बीच बचाव करने उतरे तो एक लड़के ने पत्थर फेककर मारा तो मुझे दाहिने आँख के नीचे लगा। मेरे साथ के लोगों ने उन लड़को को समझाया तो उन लड़को ने मेरे साथीयो के साथ भी हाथ एवं लाठी से मारपीट किया। जिसमें प्रदीप यादव, मोहित सारंग, विकास राठौर, शाकिर खान को चोटे आई है।

- Install Android App -

झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। इसी बीच एक बदमाश को हमने पकड़ लिया गया। और
घटना स्थल से ही डायल 100 को फोन लगाकर मदद के लिए बुलाया ।
फरियादी विनय मांझी की शिकायत पर सिवनी मालवा पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य बदमाशो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। सिवनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 341,294,323,327,336,427,506,340 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।