jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

बालिका दिवस पर कार्यशाला: कोमल’’ फिल्म दिखाकर ‘‘गुड टच-बेड टच’’ के बारे में छात्राओं को किया जागरूक

हरदा / राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्कूल की बालिकाओं व स्टाफ द्वारा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती प्रीति शर्मा ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी।

- Install Android App -

उन्होंने इस दौरान बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया डिवाइस पर प्राइवेसी सेटिंग के माध्यम से अपनी निजी जानकारियां छुपा कर रखें एवं प्रोफाइल लाक रखें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में खराबी आने पर विश्वसनीय व्यक्ति से अपने सामने ही रिपेयर कराएं।
सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. राहुल दुबे ने सभी को बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बालिकाओं के लिये संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी व समस्या आने पर चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 पर शिकायत दर्ज़ कराने को कहा। कार्यक्रम में वर्ष 2023 में प्रथम आने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा कु. दीपिका भाटी व प्रथम श्रेणी में पास होने वाली अन्य बालिकाओ को भी सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि कु. भाटी द्वारा कक्षा दसवीं में 95.6 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में  कुमारी अदिति, आरती एवं पूर्णिमा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्राची विश्नोई, उर्वशी नामदेव, पूर्वी राजपूत को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षाप्रद ‘‘कोमल’’ फिल्म दिखाकर ‘‘गुड टच-बेड टच’’ के संबंध में जानकारी दी गई।