jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में आरओ प्लांट विवाद ने पकड़ा तूल: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा... खातेगांव में शराब तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत; पुलिस महकमे में मच... आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित रात 10 बजे अंधेरे में सड़क पर खड़ा है कृषि यंत्र, न कोई संकेतक हो सकता है हादसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

हरदा : EWS कॉलोनी मे एक महिला जबरजस्ती सीधे व झूठे आरोप मे मोहल्ले के लोगो को फ़साने की देती है धमकी !

महिला पर उचित कार्यवाही को लेकर परशुराम सेना नें एस पी को सौपा ज्ञापन।

हरदा : शुक्रवार को बड़ी संख्या में कलेक्टर और एसपी कार्यालय कुछ लोग पहुंचे। लोगो का आरोप है की शहर की EWS कॉलोनी मे एक महिला द्वारा जबरजस्ती सीधे व सामन्य वर्ग के लोगो को झूठे केस मे फ़साने की बार बार धमकी देने से वो परेशानहै।

कॉलोनीवासियो द्वारा कई बार पुलिस को शिकायत कई गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं होने से नाराज परशुराम सेना व स्वर्ण समाज द्वारा एस पी अभिनव चौकसे को एक ज्ञापन सौंपकर महिला पर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अमन दुबे नें बताया की शहर की EWS कॉलोनी मे रहने वाली रानी टांक कॉलोनी मे रहने बाले सीधे व सामान्य वर्ग के लोगो को झूठे केस मे फ़साने की आए दिन धमकी देती रहती है और उसका पति राहुल भी जान से मारने की धमकी देता है जिससे कॉलोनीवासी परेशन है और कई बार संबंधित थाने मे शिकायत कर चुके लेकिन पुलिस द्वारा उक्त महिला पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही। जिससे परेशान होकर आज शुक्रवार को परशुराम सेना व स्वर्ण समाज द्वारा परशुराम सेना मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर के नेतृत्व मे एस पी अभिनव चौकसे को एक ज्ञापन सौपकर महिला पर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई। इस दौरान ज्ञापन देते समय परशुराम सेना के जिला प्रभारी राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंचल दुबे, अनिल पंचोली, जिला सचिव पियूष पंचोली, नगर अध्यक्ष रजत त्यागी, अर्पण मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –