jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

Harda: दोहरे हत्या कांड के सभी 06 आरोपी गिरफ्तार, जानिए कोन हैं ये आरोपी ! हत्या के पीछे क्या था मकसद

हरदा : बुधवार को सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रन्हाई रोड पर दो युवक भैरुन्दा निवासी सईद एवं खंडवा जिले की मुंदी निवासी शैतान सिंह की डंडे से पिट-पिट कर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले मे पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के द्वारा टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए पुलिस अधिकारियों को दिए थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज आसपास के लोगो से पूछताछ की थी। उसके बाद एक परिवार वहा से रातों रात गायब हो गया था। पुलिस ने उस मकान को भी सील कर दिया था। आज पुलिस ने उक्त दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

सिटी कोतवाली पुलिस नें 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल एसपी आर डी प्रजापति ने बताया कि 3 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे दोनों युवक बाईक से रन्हाई की ओर से हरदा शहर की ओर आ रहे थे। जिसमें बाईक से कट मारने की बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। विवाद इतना बड़ा की आरोपी शेख यूनुस पिता शेख मुबीन, बंगाली कॉलोनी निवासी गुड्डू बंगाली पिता गणेश बंगाली, सादानी कंपाउंड निवासी अमन गौर पिता रामदयाल गौर, सादानी कंपाउंड निवासी पर्व नागवंशी पिता उदय नागवंशी, आदर्श पिता उदय कुमार बिराडे एवं जगदीश पिता सीताराम पवार ने दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। युनूस अन्य आरोपियों ने पिस्टल के पिछले हिस्से, लाठी-डंडों से दोनों की बेरहमी से पिटाई की। इसमें शैतान की मौके पर ही मौत हो गई। सईद शाह की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। सिटी कोतवाली पुलिस नें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय पेश किया गया।

ये हत्याकांड के आरोपी –

- Install Android App -

  1. शेख यूनुस पिता शेख मुबीन, बंगाली कॉलोनी निवासी गुड्डू बंगाली पिता गणेश बंगाली
  2. सादानी कंपाउंड निवासी अमन गौर पिता रामदयाल गौर
  3. सादानी कंपाउंड निवासी पर्व नागवंशी पिता उदय नागवंशी
  4. आदर्श पिता उदय कुमार बिराडे एवं जगदीश पिता सीताराम पवार

______________

यह भी पढ़े –