jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Khandwa News: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पहुंचे सद्भावना मंच के आमने सामने में, जनहित के मुद्दे उठाने एवं उनके हल करने के लिए सद्भावना मंच के प्रयास प्रशंसनीय। ज्ञानेश्वर पाटिल

खंडवा : मालीकुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय में आयोजित आमने-सामने कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल पहुंचे। इस दौरान मंच सदस्यों द्वारा नगर की विभिन्न समस्याओं को गिनाया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्री पाटिल के मंच कार्यालय पहुंचने पर मंच संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन द्वारा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया गया। वहीं सांसद प्रत्याशी श्री पाटिल ने कहा कि सांसद बनते ही में जिले में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को शीघ्र हल करने की पूरे प्रयास करूंगा एवं मेमु ट्रेन जो कि अभी मात्र खंडवा से सनावद तक चलाई जा रही है उसे भी शेगांव से ओंकारेश्वर विस्तार कर चलाया जाएगा। श्री पाटिल ने सद्भावना मंच के जनहित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं मंच के साथ हमेशा रहूंगा। आमने-सामने कार्यक्रम के दौरान मंच के प्रमोदजैन, आनंद तोमर, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, सुनील जैन, देवेंद्र जैन, सुनील उपमन्यु, वैज्ञानिक आनंद बुंदेला, निर्मल मंगवानी, ओम पिल्ले, गणेश भावसार, प्रकाश कनाडे, चंद्रहास खेडेकर, ललित चौरे, सुनील महाजन, एनके दवे, नारायण फरकले, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल, आदि सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –