jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

भायंदर : बजरंग दल कार्यकर्ताओ की सक्रियता से पुलिस ने डेढ़ हजार किलो गोमांस पकड़ा, गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट मिली!

भायंदर : मुंबई के मीरा रोड़ पर कुछ लोगो के द्वारा गोमांस बेचे जाने की लगातार जानकारी मिल रही थी। गोरक्षकों ने अपने कार्यकर्ताओ को सक्रिय कर दिया। ओर पुलिस की मदद से एक बड़ी कार्यवाही की गई। काशीगांव पुलिस के साथ मिलकर मीरा रोड में बेचे गए करीब डेढ़ हजार किलो गोमांस को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मीरा रोड के नीलकमल नाका पर गोमांस आने की सूचना मिली थी इसलिए कुछ कार्यकर्ता इस वाहन का इंतजार कर रहे थे।

इसी बीच शनिवार रात करीब 1 बजे एक टेंपो वहां आया तो कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया, लेकिन बाद में जब गाड़ी की जांच की गई तो उसमें गोमांस के टुकड़े मिले गौरक्षकों ने तुरंत काशीगांव पुलिस को सूचना दी और उन्हें मौके पर बुलाया।

गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगाई, गोमांस बोरे के नीचे बर्फ में छिपाकर रखा मिला –

पुलिस ने गाड़ी के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, साथ ही यह गोमांस बोरे के नीचे बर्फ में छिपाकर रखा गया था। ताकि किसी को शक न हो। गोमांस और उसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला (फोरेंसिक विभाग) भेजे गए हैं। काशीगांव पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक विजय साठे ने बताया कि वे फरार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं और जांच जारी है।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –