jhankar
ब्रेकिंग
जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण

Ladli Bahna Yojana: 05 मई को आएगी लाडली बहना योजना की 12 वी किस्त, सीएम मोहन ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाडली बहना योजना की अगली किस्त को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। मोहन यादव ने गुना में आयोजित एक जनसभा में संबोधित करते हुए लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त जारी करने के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। आज का आर्टिकल में आपको योजना से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत राज्य की महिलाओं को प्रदेश सरकार ने अब तक 11 किस्तों का सफल भुगतान किया है। लाभार्थी महिला योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही है। इसी को लेकर डॉक्टर मोहन यादव ने गुना में आयोजित एक जनसभा में लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अगली किस्त के 1250 रुपए ट्रांसफर करने के ऐलान किए हैं। आपको बताना चाहते हैं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीब महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किया गया था।

लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर करीब 1.29 करोड़ महिलाओं को लाभांवित किया जा रहा है। योजना में राज्य सरकार महिलाओं के खाते में हर महीने राज्य सरकार 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान कर रही है। यह पैसा डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। अब तक इस योजना में 11 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है।

12वीं किस्त को लेकर सीएम मोहन ने किया ऐलान –

- Install Android App -

मध्य प्रदेश के गुना और शिवपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त 5 मई 2024 को जारी करने का ऐलान कर दिया है। सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं को 5 मई को फिर से 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। जो महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर रही है, उन सभी महिलाओं के बैंक खाते में एक बार फिर 1250 रुपए ट्रांसफर होने वाले हैं। जैसा कि आप जानते हैं योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने 10 तारीख को पैसा ट्रांसफर किया जाता है, परंतु इस बार सीएम के ऐलान के बाद 5 तारीख को ही महिलाओं के बैंक खाते में लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त का भुगतान कर दिया जाएगा।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –