jhankar
ब्रेकिंग
सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी निराश्रित गोवंश शिफ्टिंग की रोज होगी मॉनिटरिंग मध्यप्रदेश में बारिश हुई असमान रेलवे स्टेशन पर अचानक बिगड़ी तबीयत, व्यक्ति की मौत 🐍 तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया अजगर, घायल होने के बाद मौत 🚜 किसानों की 19 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का हुंकार खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू

Harda News: हरदा में दो युवकों की मौत, दोनो के साथ सड़क पर हुआ हादसा, परिवार में छाया मातम

हरदा : शनिवार को जिले में दो घटनाए हुई और दोनो हादसे सड़क पर हुए। पहला मामला शनिवार को हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम कायागांव में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक की शनिवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रविवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। बताया जाता है की रोहित शनिवार दोपहर अपने दोस्त जो हम्माली का काम करता है ।

उसे छोड़ने बाइक से हरदा आया था। जहां से वापस लौटने के दौरान बीच रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए शनिवार शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर अचानक हुई मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

केस नंबर 2 –

- Install Android App -

अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खातेगांव तहसील के नेमावर में रहने वाला सुनील (30) साल जो कि जेसीबी आपरेटर था।शनिवार शाम को वो अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान ट्रक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में युवक को तत्काल खातेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए रात को हरदा जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई। रविवार को शव का पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौप दिया ।

Harda News: ‘पानी में जहर मिलाने की आशंका’ नपा सीएमओ खिरकिया ने जनप्रतिनिधियों -पार्षदगणों पर लगाए गंभीर आरोप, थाने में की शिकायत, इधर हरदा नपा नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर को की शिकायत