jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Breking News Mumbai: धारावी में मस्जिद का ‘अवैध’ हिस्सा तोड़ने पहुंची BMC टीम को भीड़ ने घेरा, आक्रोशित भीड़ ने वाहनो से की तोड़फोड़, इलाके में तनाव

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई । धारावी में बनी 25 साल पुरानी मस्जिद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, धारावी में महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के ‘अवैध पार्ट’ को तोड़ने  के लिए बीएमसी की टीम पहुंची थी।

जैसी ही टीम मस्जिद के पास पहुंची, वैसे ही भीड़ ने टीम को घेर लिया। वहीं, लोग रास्ते पर बैठकर आंदोलन करने लगे। लोगों ने नगर पालिका की गाड़ी सहित कुछ अन्य गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

लोगों से बातचीत कर रही पुलिस

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस की भारी संख्या बल घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस अधिकारी, बीएमसी अधिकारियों और आंदोलन कर रहे लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय का कहना है कि मस्जिद काफी पुरानी है। इस पर कार्रवाई करना गलत है। मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की सांसद प्रो. वर्षा गायकवाड़ ने इस मामले पर सीएम एकनाथ शिंदे से बातचीत की।

- Install Android App -

इलाके में भारी पुलिसबल तैनात

जी-नॉर्थ प्रशासनिक वार्ड से बीएमसी अधिकारियों की एक टीम सुबह 9 बजे के आसपास धारावी में 90 फीट रोड पर महबूब-ए-सुभानी मस्जिद के कथित अवैध हिस्से को ध्वस्त करने के लिए पहुंची थी।

लोगो की भीड़ हुई ।

बीएम सी की टीम पहुची और क्षेत्र मे खबर फैल गई । इसके बाद जल्द ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौके पर इकट्ठा हो गए और काम बंद कर दिया।जिस से काम प्रभावित हुआ।