jhankar
ब्रेकिंग
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

Big Breking News Harda Betul: रेल्वे ट्रक पर मिली युवक युवती की लाश : युवती हरदा जिले की निवासी ! 

युवक गौनापुर ( शाहपुर थाना)और युवती हरदा जिले की बताई जा रही

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा/बैतूल। रेल्वे ट्रेक पर युवक युवती की लाश मिलने की खबर रेल्वे स्टेशन को दी गई जीआरपी और रेल्वे विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुचें।जहा उन्हे युवक युवती की क्षत विक्षत लाश शाहपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बरतपुर के पास रेलवे के डाऊन ट्रैक पर मिली।जीआरपी और शाहपुर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को तडक़े साढ़े 3 बजे मिली थी।

 

घटना के सम्बंध मे पुलिस का कहना।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि जिले के बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात बड़ा हादसा सामने आया है। नागपुर-इटारसी डाउन ट्रैक पर एक युवक और युवती के कटे हुए शव मिले हैं।मामला आत्महतया का नजर आ रहा है।

शाहपुर टीआई मुकेश ठाकुर ने बताया कि मृतक युवक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गौनापुर निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार परते के रूप में हुई है, जबकि युवती हरदा जिले की निवासी बताई जा रही है।दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षिप्त हालत में बरबतपुर रेलवे स्टेशन के पास मिले हैं। घटना देर रात करीब 2 बजे की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया यह हादसा है या आत्महत्या है।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को बुलवाया है और उनकी मौजूदगी में शवों की शिनाख्त की जाएगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि युवती दो दिनों से लापता थी। पुलिस ने परिजनों को बुलाया है जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।