jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

शिवपुरी व श्योपुर में चीतों को देखने के लिए उमडेंगे पर्यटक

शिवपुरी। शिवपुरी जिले से लगे श्योपुर जिले के कूनो में कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट का द्वितीय संस्करण 5 अक्टूबर 2025 से श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान के समीप आयोजित होगा। इस आयोजन से आने वाले समय इस क्षेत्र में खासकर शिवपुरी और श्योपुर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट हमारे लिए वेलनेस और वन्यजीव पर्यटन का हब है। इन आयोजनों से न केवल देश-विदेश से पर्यटक आकर्षित होंगे बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस क्षेत्र में चीतों की वापसी के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी रहा कूनो राष्ट्रीय उद्यान अब इको-टूरिज्म और सांस्कृतिक धरोहर का संगम प्रस्तुत करने जा रहा है। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के साथ पर्यटन को नई पहचान देगा।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश अब पर्यटकों को देने जा रहा है ऐसा सफर, जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से थी। जंगल की रोमांचक रातें, नदी और बैकवाटर्स की शांति, और आसमान को छूती साहसिक गतिविधियां, ये सब मिलकर जल्द शुरू करने जा रहे हैं पर्यटन का नया अध्याय। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, ईको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से इस वर्ष महत्वपूर्ण आयोजन का शुभारंभ करने जा रहा है। कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट का द्वितीय संस्करण 5 अक्टूबर 2025 से श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान के समीप आयोजित होगा।