jhankar
ब्रेकिंग
51 मीटर की चुनरी लेकर मां बिजासन के दरबार निकले हंडिया के श्रद्धालु,, हरदा: ग्राम खुदिया में बिजली के करंट से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप

भारत ही नहीं विदेशों तक ‘चूहा कांड’ के चर्चे, वर्ल्ड में एमवाय की थू-थू

इंदौर। अफसरों, डॉक्टरों और कर्मचारियों की लापरवाही से एमवाय अस्पताल में दो नवजातों को चूहों के कुतरने और फिर उनकी मौत होने का मामला विदेशों में भी चर्चा में है। इस चुहा कांड से स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले इंदौर की छवि खराब हुई है। मामला देश के साथ-साथ विदेश तक पहुंच गया है। कई देशों की मीडिया ने इसे स्थान दिया। वहां रह रहे भारतीयों ने इसे लेकर कमेंट भी किए। दुबई के अखबार व वेबसाइट पर न्यूज हाई लाइट की गई है। साथ ही मलेशिया के साथ अन्य देशों में भी अस्पताल में चूहों के काटने और फिर दो नवजातों की मौत की खबर को अपने प्लेटफॉर्म पर चलाया। डिजिटल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एमवाय की लापरवाही उजागर हुई।

मामला दबाने का प्रयास
विदेश में बसे भारतीयों के बीच मामला चर्चा में है। घटना के समय एमवाय प्रबंधन ने इसे दबाने का भरपूर प्रयास किया। शुरुआत में चूहे के मामूली रूप से काटने की बात कही। यह झूठ बिना पीएम के बोला गया। बाद में एक नवजात का शव सामने आया तो पता चला कि चूहे ने नवजात की 4 अंगुलियां खा ली थीं। इसे लेकर अस्पताल की लापरवाही सामने आई और देशभर में यह मामला छाया रहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल उठाए थे।

- Install Android App -

सुरक्षाकर्मियों के बाद भी चोरी
अस्पताल (Indore MY Hospital) परिसर में भी गाडौं की संख्या बढ़ा दी गई है। शनिवार को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से आए डॉक्टर एक घंटे बाद लौटे तो पता चला कि उनकी कार से बैटरी चोरी हो गई है। एक साल पहले भी उनकी गाड़ी से बैटरी भी चुराई गई थी। अन्य गाड़ियों को निशाना बनाया जाता है। गाडौँ की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई गई है।

निजी कंपनी को हटाने पर फैसला नहीं
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर कई को सस्पेंड किया गया। यहां व्यवस्था देखने वाली कंपनी को हटाने की सिफारिश की गई, लेकिन उसे हटाने का आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है।