नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी महिला वनडे मुकाबले में स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. प्रतिका रावल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरी स्मृति मंधाना ने पहली ही गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. मंधाना ने पहले सिर्फ 23 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा। यह महिला वनडे में किसी खिलाड़ी का सबसे तेज अर्द्धशतक रहा। इसके बाद मंधाना ने अपने शतक तक पहुंचने के लिए 25 गेंदों और लगी। मंधाना ने 50 गेंदों में अपना शतक जड़ते ही इतिहास रच दिया। स्मृति मंधाना अब वनडे में भारत के लिए सबसे तेज़ वनडे शतक लगाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 52 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में जयपुर में शतक लगाया था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 गेंदों में शतक जड़ा था।
ब्रेकिंग
