jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

इंदौर एयरपोर्ट पर पार्किंग की मनमानी की शिकायत प्रधानमंत्री तक पहुँची

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट की पार्किंग व्यवस्था को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पिकअप और ड्रॉप के लिए एयरपोर्ट पर 8 मिनट की मुफ्त समयावधि निर्धारित है, लेकिन बाहर निकलने के रास्ते पर अक्सर कारों के कारण जाम रहता है। इस वजह से वाहन 8 मिनट की सीमा पार कर देते हैं और पार्किंग ठेकेदार द्वारा यात्रियों से शुल्क वसूल लिया जाता है। मामले में मंगलवार को एक यात्री ने एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मामले की शिकायत की है। प्रबंधन ने इसके लिए माफी मांगी है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार एक्स पर डाले गए वीडियो में यात्री तरुण महाजन ने कहा है कि जब जाम एयरपोर्ट की अव्यवस्थित ट्रैफिक मैनेजमेंट की वजह से लगता है, तो उसकी जिम्मेदारी यात्रियों पर नहीं डाली जा सकती। इस वीडियो में महाजन पार्किंग कर्मचारी से पूछते है की आखिर जाम की वजह से उनके फ़्री पिक एंड ड्राप का समय ख़त्म हुआ तो वे पैसे क्यो दे। या फिर इस फ़्री पिक एंड ड्राप की सुविधा को बंद कर देना चाहिए। इस पर पार्किंग कर्मचारी कहता है। आप गाड़ी आगे ले लीजिए। आप पैमेंट मत किजिए। इधर इस वीडियो के वायरल होने के बाद जवाब में एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से कहा गया असुविधा के लिए खेद है।

पिक समय में भीड़ के कारण कभी-कभी पिकअप/ड्रॉप ज़ोन से बाहर निकलने में देरी हो सकती है। कृपया वाहन नंबर, तारीख और समय हमें डायरेक्ट मैसेज में भेजें। हमारी टीम सीसीटीवी रिकॉर्ड देखकर उचित समाधान सुनिश्चित करेगी। यात्रियों का कहना है कि यह समस्या रोज की है और सिस्टम में सुधार किए बिना केवल विवरण मांगना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग की है कि या तो जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जाए या पिकअप/ड्रॉप की 8 मिनट की विंडो को बढ़ाया जाए, ताकि यात्रियों से मनमाने तरीके से शुल्क न लिया जाए।