हरदा।कहार समाज समिति के तत्वावधान में 25 जनवरी, रविवार को टिमरनी में गुरु दीक्षा एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के विद्यार्थियों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति में गुरु दीक्षा के साथ-साथ प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान किया जाएगा।
कहार समाज समिति के मीडिया प्रभारी सुनील केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत श्री गोपाल नंद गिरी जी महाराज (निषाद), श्रीधाम वृंदावन रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशेष आतिथ्य में समाज और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल जी चौहान (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ), श्री उमाशंकर जी रायकवार (संरक्षक, कहार महासंघ), श्री सदाशिव जी भंवरिया (प्रदेश अध्यक्ष, फैशन मेन कांग्रेस) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजन श्री शंकर मंदिर अखिल मध्य भारतीय कहार मंडल ट्रस्ट (हंडिया, हरदा, हरसूद – जिला हरदा) के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में कहार महासंघ हरदा का भी सहयोग रहेगा।
आयोजक समिति ने समाज के सभी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

