jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

जोधपुर आ रहीं थाईलैंड की राजकुमारी, शाही अंदाज में किया जाएगा स्वागत

नई दिल्ली। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना 8 फरवरी को जोधपुर के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वे विशेष विमान से जोधपुर पहुंचेंगी। राजकुमारी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने तैयारियां की हैं। उनके दौरे को लेकर पुलिस आयुक्त ने मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में रॉयल थाई एंबेसी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की सुरक्षा, आवागमन, ठहराव और भ्रमण को लेकर अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजकुमारी के शाही स्वागत को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट से लेकर राजकुमारी के ठहरने और भ्रमण करने वाले स्थानों तक विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। राजकुमारी का स्वागत पारंपरिक और शाही अंदाज में किया जाएगा। राजकुमारी मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस और जसवंत थड़ा सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी। पुलिस आयुक्त ने विशेष सुरक्षा, विभागीय समन्वय और आमजन को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

- Install Android App -

बता दें राजकुमारी सिरिवन्नवारी केवल फैशन तक सीमित नहीं हैं। वे थाईलैंड की शाही सेना में मेजर के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वे एक कुशल घुड़सवार हैं और खेल, कला व संस्कृति के क्षेत्र में उनकी गहरी रुचि है। राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना आधुनिक फैशन को पारंपरिक शिल्प से जोड़ने के लिए भी जानी जाती हैं। उनका खुद का लग्जरी फैशन ब्रांड है, जो दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय है। फैशन के क्षेत्र में उनके डिजाइन और कलेक्शन को खास पहचान मिली हुई है।

राजकुमारी को दुनिया की सबसे अमीर राजकुमारियों की सूची में भी शामिल किया जाता है। उनकी संपत्ति अरबों में बताई जाती है। वह न केवल शाही परिवार की प्रतिष्ठित सदस्य हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त मानी जाती हैं। उनकी संपत्ति और प्रभाव का दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन, व्यापार और सामाजिक क्षेत्रों तक फैला हुआ है।