jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में अज्ञात पदार्थ का किया सेवन चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

हरदा मुख्य डाकघर का आधार केंद्र जिले में अव्वल

अब तक 4000 नागरिक उठा चुके हैं लाभ

हरदा  : भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत संचालित हरदा मुख्य डाकघर का आधार केंद्र इस वित्तीय वर्ष में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण जिले में प्रथम स्थान पर रहा है। शहर के बीचों-बीच स्थित होने और बेहतर प्रबंधन के कारण यहाँ अन्य केंद्रों की तुलना में सर्वाधिक आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कीर्तिमान स्थापित किया गया है।

- Install Android App -

इस वित्तीय वर्ष में अब तक मुख्य डाकघर के आधार केंद्र ने कुल 4 हजार आधार सेवाएं प्रदान की हैं। इसमें विशेष रूप से 2500 नागरिकों के आधार अपडेट किए गए हैं तथा 1500 नए आधार कार्ड सफलतापूर्वक एनरोल किए गए हैं।

यह केंद्र शहर के मध्य में स्थित होने के कारण आमजनों की पहुँच के लिए अत्यंत सुलभ है। यहाँ आधार कार्यों के लिए एक विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है, जहाँ प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य दिवसों में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इससे नागरिकों को अन्य निजी केंद्रों की तुलना में यहाँ आधार अपडेट कराना अधिक सरल और सुविधाजनक हो रहा है।

डाक विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे आधार संबंधी सेवाओं के लिए परेशान न हों। नागरिक सीधे मुख्य डाकघर पहुँचकर शासकीय दरों पर अपना आधार अपडेट करा सकते हैं। साथ ही, अभिभावकों से विशेष अनुरोध है कि वे 5 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार एनरोलमेंट हेतु केंद्र की सेवाओं का लाभ उठाएं, 5 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार एनरोलमेंट निशुल्क बनाये जाते हैं।