jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन के साथ दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

हरदा में मण्डी प्रांगण में मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जारी किए आदेश

हरदा : शासन के निर्देशानुसार आगामी 21 जून 2026 को जिले में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ की थीम पर आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे है।

- Install Android App -

जारी कार्यक्रम अनुसार सुबह 6 बजे से अतिथियों का आगमन और उनका उद्बोधन होगा। इसके बाद सुबह 06ः30 बजे से कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। सुबह 06ः45 बजे से माननीय प्रधानमंत्री जी का लाइव उद्बोधन होगा। इसके बाद सुबह 07 से 07ः45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।