jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार नौसर के निजी स्कूल में बच्चों ने खुद बनाई राखियां, छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र ईद मिलादुन्नबी पर सेवा कार्य : अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, निशुल्क भोजनालय को दी मदद बस स्टैंड चौराहे पर सजी रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें, लाइट और म्यूजिकल राखियों की डिमांड टिमरनी में आज प्रधानमंत्री युवा संवाद और विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम आज होगी नीलामी, फिर रक्षाबंधन पर 3 दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी रक्षाबंधन 2026: भद्रा का साया नहीं, 28 अगस्त को मनेगा राखी का पर्व

हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत

हैंडपंप की ऊंचाई कम होने से जलभराव, लोगों को पीने के पानी में हो रही परेशानी

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा।नगर के वार्ड में प्रहलाद गुप्ता के खले के सामने लगा हैंडपंप वर्तमान में काफी नीचे होने से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हैंडपंप के आसपास पर्याप्त ऊंचाई और भरती नहीं होने से उसके चारों ओर लगातार गंदा पानी जमा रहता है।

पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित के अनुसार इसी हैंडपंप से आसपास के कई घरों में पीने के पानी की आपूर्ति होती है। चारों ओर गंदा पानी भरा रहने से लोगों को पानी भरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के बीच मजबूरी में लोगों को इसी हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है, जिससे बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

इस समस्या को लेकर दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में मांग की गई है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए उक्त हैंडपंप को उचित ऊंचाई तक ऊंचा करवाया जाए, उसके चारों ओर भरती डलवाई जाए एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था करवाई जाए।