jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में अज्ञात पदार्थ का किया सेवन चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

बाइक से खींचकर सीने और सिर में मारी गोली, मृतक 3 दिन पहले ही जमानत पर आया था बाहर

ग्वालियर। शहर में गैंगवार एक बार फिर भड़क गया है। हजीरा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर छोटू राजावत की बदमाशों ने सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात रेसकोर्स रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास विधानसभा अध्यक्ष के बंगले से कुछ ही दूरी पर हुई। हमलावरों ने पहले उसका कॉलर पकड़कर बाइक से खींचा, फिर सीने और सिर में गोली मार दी।

घात लगाकर बैठे थे बदमाश

जानकारी के अनुसार, छोटू राजावत (27) निवासी कांच मिल, हजीरा अपने दोस्त नितेश परमार के साथ बाइक से जा रहा था। तभी एक्टिवा पर सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और ओवरब्रिज पर उसे रोक लिया। बदमाशों ने पहले उसे बाइक से खींचकर सड़क पर गिराया, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहली गोली सीने में मारी गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने पिस्टल सटाकर उसके सिर में दूसरी गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

- Install Android App -

3 दिन पहले ही जमानत पर छूटा था

पुलिस जांच में सामने आया है कि छोटू राजावत का नाम चर्चित शराब तस्कर भोला सिकरवार हत्याकांड में आया था। आरोप था कि उसने भोला की हत्या में मुख्य आरोपी बंटी भदौरिया की मुखबिरी की थी। इस मामले में वह जेल में बंद था और 3 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था।

परिजनों का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद से ही उसे जान का खतरा था।

पुरानी रंजिश में हत्या, पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस को भोला सिकरवार के भाई हेमू सिकरवार, दिन्नू सिकरवार और उनके साथियों पर शक है।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी और सीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। हजीरा इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।