पूरे जिले में चलाया गया टीकाकरण अभियान
मकड़ाई समाचार टिमरनी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में समस्त मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी, मंडलों के अंतर्गत शामिल जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता टीकाकरण स्थलों पर पहुंचकर इस अभियान में शामिल हुए और लोगों को कोविड-19 के टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी। टिमरनी में जिले के जागरूकता प्रभारी देवी सिंह सांखला भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम डूडी भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत गीते कैलाश डूडी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति बंसल गुलशन चौरसिया क्षमा मालवीय अनीता परदेसी अक्षता शांडिल्य सहित अनेकों भाजपा नेता हेल्प डेस्क पर उपस्थित होकर नागरिको से वेक्सीन लगाने की अपील की। साथ ही जिनको वेक्सीन का टीका लगा है उनका सम्मान किया। वही वैक्सीनेशन के कार्य को मूर्त रूप दे रही है सभी महिला स्टाफ का भी सम्मान किया कोविड-19 टीकाकरण अभियान के जिला प्रभारी देवी सिंह सांखला ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता घर घर पहुंचे एवं सभी लोगों को कोविड-19 का टीका अवश्य लगवाएं, इस दौरान भाजपा नेताओं ने समझाया कि कोरोना कि यह दवाई पूर्ण रूप से सुरक्षित है, जनता किसी भी प्रकार का भ्रम अपने मन में ना पाले। आज हमारे लिए यह गर्व की बात है कि भारत की बनी वैक्सिंग दुनिया के 12 देशों में पहुंचाई जा रही है जिसके लिए हमारे देश के वैज्ञानिक एवं प्रधानमंत्री जी बधाई के पात्र हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब पूरा विश्व कोविड-19 की इस महामारी से जूझ रहा है उस समय हमारा भारत देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्वगुरु की भूमिका निभाते हुए दुनिया के 12 देशों में कोरोना की दवा सप्लाई कर रहा है। हम सभी लोग कोरोना के प्रति स्वयं जागरूक हो एवं अन्य लोगों को भी इस गंभीर महामारी से बचाव के लिए जागरूक बनाएं साथ ही टीकाकरण अभियान के लिए भी स्वयं और अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। नगर मंडल के इस कार्यक्रम सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

