jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के अधमरा होने तक बदमाशों ने बरसाईं लाठियां…

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर बदमाशों ने जमकर लाठियां बरसाई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा वीडियो बीकानेर के नोखा का बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार सहित करणी माता के दर्शन कर लौट रहे थे। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का नाम मेघ सिंह बताया जा रहा है।

मेघ सिंह के पुत्र ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी पिटाई कर दी। घटना के वक्त मेघ सिंह के साथ उनकी पत्नी पूर्व सरपंच संतोष देवी, बहन, चचेरा भाई और उसकी पत्नी भी थी।

- Install Android App -

मेघ सिंह जमीन पर गिर पड़े, सिर में चोट आने खून बह रहा था लेकिन युवक लाठी से वार किए जा रहे थे। मेघ सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। उनके दोनों पैर भी फ्रैक्चर हो गए हैं। बदमाशों ने सिर और पैर पर ज्यादा वार किए।

मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई लेकिन कोई भी व्यक्ति ताबड़तोड़ चलती लाठियों के बीच पहुंचकर बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल में जाकर कांग्रेस नेता से घटना के संबंध में जानकारी ली है।