jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

रेत माफिया ने तहसीलदार की गाड़ी पर किया हमला

मकड़ाई समाचार श्याेपुर। श्योपुर में रेत माफियाओं के हौंसले कितने बुलंद होते जा रहे हैं, इसकी बानगी विजयपुर में देखने को मिली है। जिले में पुलिस की मिलीभगत से रेत का अवैध परिवहन खुलेआम चल रहा है। गुरुवार को जब तहसीलदार अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ने गए तो रेत माफियाओं ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दियाl इस हमले में तहसीलदार बाल-बाल बच गए। तहसीलदार ने इसकी शिकायत थाने में की है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार विजयपुर तहसीलदार सीताराम वर्मा गुरुवार की सुबह 10:30 बजे तहसील कार्यालय के बाहर खड़े थे, तभी तहसील कार्यालय के आगे से रेत से भरा एक ट्रैक्टर निकल रहा था। तहसीलदार ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर चालक तहसीलदार को देखते ही ट्रैक्टर को बैक करके गड़ी की तरफ भगा ले गया। तहसीलदार और उनके स्टाफ ने गाड़ी से ट्रैक्टर का पीछा किया। तहसीलदार जब गाड़ी से ट्रैक्टर का पीछा कर रहे थे, तभी रेत माफियाओं के गुर्गों ने पीछे से उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। रेत माफियाओं द्वारा किए गए हमले को देखकर तहसीलदार ने अपनी गाड़ी रोक ली और इसका फायदा उठाकर रेत माफिया ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए l इसके बाद तहसीलदार ने विजयपुर थाने पहुंचकर आवेदन दिया है। पुलिस द्वारा आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैl तहसीलदार सीताराम वर्मा का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन जोरों से चल रहा है। जब आज रेत से भरे ट्रैक्टर को पकड़ने की कोशिश की तो रेत माफियाओं ने उन पर हमला कर दिया। इसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस को भी दी गई, लेकिन 1 घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा मौके पर पहुंच गए। वही थाना प्रभारी एनके शर्मा का कहना है कि जैसे ही तहसीलदार द्वारा थाने पर सूचना दी गई वैसे ही हमने फोर्स को मौके पर भेज दिया था, लेकिन रेत माफिया वहां से भाग निकले थे।