jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

आसमान से सीधे पार्किंग में आकर धड़ाम हुआ अमेरिकी विमान, 2 लोगों की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका के हिक्स एयरफील्ड के पास टैरंट काउंटी में एक विमान तेजी से आसमान से सीधे नीचे आकर धड़ाम से गिरा। जमीन से टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में चारों तरफ काले धुएं और आग की लपटों ने इलाके को ढक लिया। फायर डिपार्टमेंट की कई टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ, जब विमान नॉर्थ सैगिनॉ बुलेवार्ड के पास गिरा। यह इलाका बिजनेस 287 के ठीक पास एवोंडेल के नजदीक है। हादसे के बाद कई 18-व्हीलर ट्रक और ट्रेलर आग की चपेट में आ गए। हादसे का वीडियो फुटेज आया है, जिसमें दिख रहा है कि फिलहाल, आग बुझा दी गई है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे की सूचना तुरंत फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड को दी गई है। दोनों एजेंसियां अब विमान हादसे के कारणों की जांच करेंगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में कितने लोग सवार थे और वह कहां से उड़ान भरकर आया था। फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि मौके पर कई इमरजेंसी टीमें और एंबुलेंस यूनिट्स भेजी गईं। अभी तक घायल या बचने वालों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। क्रैश साइट फोर्ट वर्थ अलायंस एयरपोर्ट और फोर्ट वर्थ मिचम एयरपोर्ट के बीच स्थित है। यह इलाका डालास–फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पश्चिमी हिस्से में आता है।