jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

गाजा में लौटी खुशहाली- हमास ने 7 बंधक छोड़े, इजराइल में हुआ जश्न

गाजा। लंबे समय बाद गाजा में खुशहाली लौटती नजर आ रही है। यहां हमास ने 7 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया है और 13 को जल्द रिहा करने की बात कही है। हमास ने इनके नाम भी जारी कर दिए हैं। बंधकों की रिहाई को लेकर इजराइल में जश्न जारी है। रविवार रात से इजराइली नागरिक राजधानी तेल अवीव में जुटे हुए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इजराइल पहुंचे हैं। खुद बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें रिसीव करने बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंचे।

- Install Android App -

इजराइली सेना ने कहा कि सातों बंधक इजराइल पहुंच चुके हैं। उनके परिवारों से मिलाने के लिए दक्षिणी इजराइल स्थित सैन्य अड्डे पर भेजा जाएगा। इसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से इजराइली अस्पतालों में ले जाया जाएगा।वहीं इजराइली पीएम नेतन्याहू ने हमास की कैद से रिहा हुए बंधकों के लिए लेटर लिखा है। हिब्रू में लिखे गए इस लेटर में कहा गया है, इजराइल के पूरे लोगों की ओर से, आपका स्वागत है! हम आपका इंतजार कर रहे हैं। हम आपको गले लगाते हैं। नेतन्याहू के ऑफिस ने इस पर्सनल नोट की तस्वीर शेयर की है। इसमें कहा गया है कि रिहाई के बाद दिए जाने वाले इस वेलकम किट में कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसी चीजें शामिल हैं।