jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

CM शिवराज ने दोहराया- अभी मध्‍य प्रदेश में सभी प्रकार के आयोजन बंद रहेंगे

मकड़ाई समाचार रायसेन। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी प्रदेश में सभी प्रकार के आयोजन बंद रहेंगे, शादी विवाह में अधिकतम 5 या 10 इससे ज्यादा लोगों की भीड़ न हो। समय ऐसा नहीं है कि हम भीड़ लगाएं। आखिरी फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को लेना है, सावधानी पूरी रहे मुख्‍यमंत्री ने रायसेन जिले की जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह बात कही। सीएम ने कहा कि दुकानदार और खरीददार दोनो कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें। सीएम कोविड केयर सेंटर चालू रहेंगे। प्रशासन प्रयास करें कि जो संक्रमित हैं वो कोविड केयर सेंटर में रहें और अपने परिवारों को सुरक्षित रखें।

उन्‍होंने कहा कि व्यवस्थाएं धीरे धीरे खोली जाएंगी। स्थानीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स फैसला लें कि कैसे अनलॉक करना है। बाजार खोलने के लिये नियम बनाएं। याद रखें, कोरोना अनुरूप आचरण का पालन करना है, मास्क लगाना, सैनिटाइज़र प्रयोग करना और दूरी बनाकर रखना। यही तरीका इससे बचने का। अगर फिर भीड़ हुई तो यह फिर से बढ़ेगा। हमें सावधानी से काम करके वायरस के साथ दुनिया चलानी है। हम हर समय आपके साथ खड़े हैं पूरे समर्थन के साथ। शिवराज ने कहा कि नियंत्रण की स्थिति बनी रहे, फिर से संक्रमण नहीं बढ़ने देना है। विभिन्न वर्ग के लिये कल्याणकारी योजना लेकर आए हैं, हर वर्ग के लिये राहत देने वाली कई योजनाएं बनाई हैं। आपकी सेवा ही हमारा धर्म है। कोरोना आप के साथ और समर्थन से ही खत्म होगा।

- Install Android App -

उन्‍होंने कहा कि टीका सभी लगवाएं, यही सुरक्षा चक्र है। टीकाकरण आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। हर बड़ा देश टीकाकरण करने में तत्पर है। सभी को टीका लगे यह गांव का क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप तय करे। इसे एक अभियान के रूप में चलाएं। मुख्‍यमंत्री के अनुसार टेस्टिंग के बाद कान्टैक्ट ट्रैसिंग करेंगे, जिससे पाजिटिव व्यक्ति से मिलने वालों को ढूंढा जा सके और उनका भी टेस्ट करके यथोचित सहायता उपलब्ध करवाना है। किल कोरोना अभियान चलता रहेगा, गांव गांव टीम पूछती रहेगी, टेस्टिंग करेगी, दवाई उपलब्ध कराएगी। संक्रमण को बढ़ने नहीं देना है।

उन्‍होंने कहा कि आपके सहयोग से हम स्थिति में आए हैं कि यह कह सकें कि स्थिति नियंत्रण में है। रायसेन में टेस्टिंग लगातार जारी रहे। एक भी नया केस आने पर मरीज को तुरंत इलाज शुरू करके कोविड केयर सेंटर में भेजेंगे, जिससे संक्रमण को रोका जा सके।