jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

हंडिया : बलाही समाज निःशुल्क विवाह सम्मेलन समिति हंडिया मे 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मे

हंडिया, हरदा : बलाही समाज निःशुल्क विवाह सम्मेलन समिति हंडिया के तत्वाधान में 21 गरीब कन्याओ का विवाह सम्मेलन आज संपन्न हुआ। l विवाह सम्मेलन समिति के सदस्य सुखराम बामने अधिवक्ता ने बताया की माँ नर्मदा के पावन तट बलाही समाज धर्मशाला हंडिया मे आज निःशुल्क विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ l इस सम्मेलन मे खंडवा, सीहोर, नर्मदापुरम हरदा आदि जिले के 21 जोड़े का सम्मेलन बलाही समाज हरदा के द्वारा हंडिया मे विवाह सम्पन्न किया गया l

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रामचरण सिंधे ने वर वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा की इस महंगाई के दौर मे निःशुल्क विवाह सम्मेलन से गरीब कन्या के पिता को एक आर्थिक संबल मिला l निःशुल्क विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष कैलाश हिरे ने भी सम्बोधित किया
समिति के 21 सदस्यों ने 21 कन्याओ के चरण स्पर्श कर कन्यादान किया | इस सम्मेलन मे सुरेश साकले, धर्मशाला समिति के अध्यक्ष रामदयाल साकले, लक्ष्मी नारायण सोलंकी जागेश्वर प्रसाद निमारे जियालाल सिंधे, विनेश निमारे, किशोर सावनेर कासीराम माणिक, कैलाश अंकले, सोलंकी,धर्मेंद्र सिंधे, राम ओसले, सुनील हिरे, आत्माराम साठे, योगेश अटले, संतोष बिल्लोरे |

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –