jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

Harda News: कक्षा 5 वीं का परिणाम 94.40 एवं 8 वीं का परिणाम 88.07 प्रतिशत रहा

हरदा : जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि मंगलवार को कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं का वार्षिक परीक्षा फल घोषित कर दिया गया है। कक्षा 5 वीं में जिले के कुल 9153 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से 8640 उत्तीर्ण हुए। इनमें से 2535 विद्यार्थियों को ‘‘ए’’ ग्रेड व ‘‘ए $’’ ग्रेड प्राप्त हुआ। इसी तरह कक्षा 8 वीं में जिले के कुल 9328 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से 8827 उत्तीर्ण हुए। इनमें से 2519 विद्यार्थियों को ‘‘ए’’ ग्रेड व ‘‘ए $’’ ग्रेड प्राप्त हुआ। कक्षा 5 वीं का परीक्षा परिणाम राज्य स्तर पर 90.97 प्रतिशत रहा जबकि हरदा जिले का परीक्षा परिणाम 94.40 प्रतिशत रहा। कक्षा 8 वीं का परिणाम राज्य स्तर पर 87.71 प्रतिशत रहा जबकि हरदा जिले का परीक्षा परिणाम 88.07 प्रतिशत रहा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिये संबंधित शिक्षकों व विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –