jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Harda News: तेज गर्मी से पशुओं को बचाने के उपाय करें, पशु चिकित्सा विभाग ने पशु पालकों को दी सलाह

हरदा : उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने पशु पालकों को सलाह दी है कि अपने पशुओं को दोपहर के समय सीधी धूप से बचाएं, उन्हें बाहर चराने न ले जाएं। मालवाहक या यातायात हेतु दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पशुओं का उपयोग न करें। हमेशा पशुओं को बांधने के लिए छायादार और हवादार स्थान का ही चयन करें। पशुओं के पास पीने का पर्याप्त स्वच्छ एवं ठंडा पानी हमेशा रखें। पशुओं को हरा चारा खिलाएं। पशुओं में गर्मी के लक्षणों की निगरानी करेंरू पशुओं में गर्मी की थकावट या हीटस्ट्रोक के लक्षणों के प्रति  सतर्क रहें, जिनमें अत्यधिक हांफना, सुस्ती, लार टपकना शामिल है। यदि पशुओं में असमान्य लक्षण नजर आते हैं, तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक या पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।
उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. त्रिपाठी ने पशु पालकों को सलाह दी है कि यदि संभव हो तो डेयरी शेड या पशु शेड में दिन के समय कूलर एवं पंखे आदि का इस्तेमाल करें। पशुओं को संतुलित आहार दें। भूसा गीला कर एवं नमक मिलकर खिलाएं। अधिक गर्मी की स्थिति में पशुओं के शरीर पर पानी का छिड़काव करें एवं शेड के बाहर पानी से गीले जूट के बोरे लटकाएं। उल्लेखनीय है कि पीसीए अधिनियम, 1960 की धारा 3 के तहत, किसी जानवर का प्रभार रखने वाले व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह उसकी भलाई सुनिश्चित करने और अनावश्यक दर्द या पीड़ा को रोकने के लिए सभी उचित उपाय करे।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –