हरदा : जल संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 5 से 16 जून तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत हरदा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी गतिविधियां नियमित रूप से की जा रही है।
सिराली में लगभग 100 वर्ष पुराने कुए का जीर्णोद्धार कराया गया –
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राहुल शर्मा ने बताया कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत नगर परिषद सिराली द्वारा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 14 रामपुरा स्थित पुराने कुएं का जीर्णाेद्धार कर पुरानी मुंडेर को हटाकर कुएं की नई मुंडेर का निर्माण कराया गया। उन्होने बताया कि लगभग 100 वर्ष पुराना यह कुआ झाड़ियों के बीच दबा हुआ था और आसपास गंदगी होने के कारण नजर भी नहीं आता था। अभियान के तहत इस पुराने कुए की साफ-सफाई कराकर कुए में पड़े कचरे को हटाया गया तो काफी पानी निकल आया। पानी की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जांच करा ली गई है। पानी पीने योग्य पाया गया है। अब इस कुए से भी रामपुरा क्षेत्र में पेयजल प्रदाय किया जा रहा है।
पेड़ी घाट सौन्दर्यीकरण का कार्य जारी, हरदा ब्लॉक के ग्राम बूंदड़ा में कुए का जीर्णोद्धार किया –
इसी क्रम में हरदा शहर में अजनाल नदी के पेड़ी घाट पर नगर परिषद हरदा द्वारा पोकलेन मशीन के माध्यम से गाद निकाल कर साफ-सफाई करने व घाट सौन्दर्यीकरण का कार्य लगातार जारी है। शुक्रवार को हरदा विकासखण्ड के ग्राम बूंदड़ा में ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान के तहत कुए का जीर्णाेद्धार किया गया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर जल स्रोतों के आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत करनपुरा में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।
खिरकिया ब्लॉक के गांवों में जल स्रोतों की साफ-सफाई की गई –
इसी तरह जनपद पंचायत खिरकिया में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गोसंवर्धन एवं संरक्षण के उद्देश्य से ग्राम जामुखो, महेंद्रगांव, चिकलपाट, कुंभीखेड़ी, पड़वा, छुरीखाल, मगरिया व जामन्याखुर्द में हौज निर्माण, मरम्मत व हौज की साफ-सफाई कर पशुओं के लिये पानी की व्यवस्था की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत जटपुरामाल में साफ-सफाई कार्य किया गया तथा ग्राम पिडगांव में नाली गहरीकरण कार्य किया गया। इसके अलावा जनपद पंचायत टिमरनी के ग्राम गोंदागांवकला व पिपल्याकला में नाला सफाई का कार्य जारी है।
‘जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खिरकिया में जल सम्मेलन सम्पन्न –
जल संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 5 से 16 जून तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत हरदा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी गतिविधियां नियमित रूप से की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को खिरकिया नगर परिषद के सभाकक्ष में जल सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रजीत महेन्द्रसिंह खनुजा उपाध्यक्ष श्री विजयंत गौर, ईश्वरीय ब्रम्हकुमारी विश्व विद्यालय के सदस्य, पार्षदगण श्रीमति फूल बाई उईके, श्रीमति वंदना मलखान इरलावत, श्रीमति लक्ष्मी संजय यादव, श्रीमति नेहा रविन्द्र दुआ, श्रीमति सोमन पीयूष सोनी, उपयंत्री श्री सिद्धार्थ सोनी, श्री राकेश पाराशर, श्री श्रीकिशन गुर्जर, अन्य अधिकारी कर्मचारीगण, छात्र छात्राए व नागरिकगण उपस्थित थे। अध्यक्ष श्रीमती खनूजा ने कहा कि वार्डों में जल संरक्षण हेतु अधिक से अधिक नागरिको को जागरूक किया जावे। उन्होने जल संरक्षण एवं जल अपव्यय को रोकने हेतु शहर की जनता से अपील की। शहर में जल संरक्षण हेतु एवं शहर को स्वच्छ तथा स्वस्थ्य बनाने हेतु स्वच्छता अभियान अन्तर्गत, ईश्वरीय ब्रम्हकुमारी विश्व विद्यालय के सहयोग से स्वच्छता अभियान अन्तर्गत जागरूकता रैली निकाली गयी।

